Menu



कई बार आपको कंप्यूटर में किसी खास फोल्डर को बार-बार खोलना पड़ता है | इसके लिए आपको हर बार एक लंबे पाथ से होकर गुजरना पड़ता है | आप चाहे तो टास्कबार से ही सीधे अपने मनचाहे फोल्डर तक जा सकते है | सबसे पहले आपको डेस्कटॉप पर नीचे बने टास्कबार पर राईट क्लिक करना होगा | ऐसा करने पर आपको ऊपर ही ऊपर टूलबार का ऑप्शन नजर आएगा | इसमें न्यू टूलबार पर क्लिक करे | इसके बाद आपको अपनी पसंद का फोल्डर चुनना होगा | जिसे आप टास्कबार पर लाना चाहते है | ऐसा करने पर वो फोल्डर टास्कबार पर नजर आने लगेगा | आप इस फोल्डर पर क्लिक करके सीधे अपने काम की फाइल ओपन कर सकते है | इस फोल्डर को टास्कबार से हटाने के लिए आपको दुबारा टूलबार पर क्लिक करना होगा और उस फोल्डर पर लगे चेक मार्क को हटाना होगा |

Post a Comment Blogger

 
Top