कई बार आप अपने डेस्कटॉप पर बने माई कंप्यूटर, माई डाक्यूमेंट्स, माई नेटवर्क प्लेस और इन्टरनेट एक्सप्लोरर के आइकन को बदलना चाहते है, तो इसके लिए एक खास तरीका है | सबसे पहले आपको डेस्कटॉप पर जाकर राईट क्लिक करना होगा | इसमें प्रॉपर्टीज पर क्लिक करने पर आपको डिस्प्ले प्रॉपर्टीज नजर आएगी | इसमें आप डेस्कटॉप टैब दबाये | यह टैब दबाने पर आपको नीचे कस्टमाइज डेस्कटॉप नजर आएगा | इस पर क्लिक करते ही डेस्कटॉप आइटम्स दिखेगा | इसमें जनरल में डेस्कटॉप आइकन्स है | इन पर राईट का मार्क हटाने से ये डेस्कटॉप से हट जाते है | इसमें चंगे आइकन का एक विकल्प भी है | इस पर क्लिक करते ही आपके पास कई विकल्प नजर आएंगे | अपने मनपसंद विकल्प को चुनकर आप अपने डेस्कटॉप के खास चार आइकन को बदल सकते है |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
.jpg)
Post a Comment Blogger Facebook