Menu



कई बार फेसबुक पर शेयर किये गए फोटोज इतने अच्छे होते है की हम उनका स्लाइड शो बनाकर अपने फ्रेंड्स के साथ उन्हें शेयर करना चाहते है | अब यह काम एक खास वेबटूल की मदद से एक क्लिक पर ही हो सकता है | इसकी मदद से आप न सिर्फ उन तस्वीरों का स्लाइड शो बना सकते है, जो आपके अकाउंट एल्बम में सेव है, बल्कि आप अपने किसी भी फ्रेंड या ग्रुप के फोटोज को भी इस तरह एक क्लिक पर डाउनलोड कर सकते है | यु तो डाउनलोड करने की सुविधा फेसबुक पर भी है, लेकिन वहा फोटो को एक-एक कर डाउनलोड करना पड़ता है, जो काफी परेशानी भरा है | इस खास वेबटूल की मदद से आप डाउनलोड की जाने वाली फोटो को सेलेक्ट कर डाउनलोड कर सकते है |
इसके लिए आप इस लिंक पर जा सकते है -


जैसे ही आप इस साईट के लॉग इन ऑप्शन पर जाएंगे, आप फेसबुक यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से अपने अकाउंट को इस टूल की मदद से एक्सेस कर पाएंगे | यहाँ आप फ्रेंड्स, ग्रुप्स और पेजेस ऑप्शन से अपनी पसंदीदा फोटोज सेलेक्ट कर सकते है | चाहे तो सभी फोटोज ऑफलाइन फोल्डर में सेव भी कर सकते है |

Post a Comment Blogger

 
Top